#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज विकासखंड में आंगनबाड़ी नियुक्ति के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को ब्लॉक परिसर में कार्रवाई करते हुए शिवमूरत नामक सफाई कर्मचारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। इस कार्रवाई के बाद पूरे ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में पैसे लेकर नियुक्ति कराने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। इन शिकायतों के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना फैलते ही ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों, प्रधानों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए एंटी करप्शन टीम को रोकने का प्रयास किया और ब्लॉक का मुख्य गेट बंद करने की कोशिश भी की। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, टीम ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी को अपने कब्जे में लिया और मौके से रवाना हो गई। एंटी करप्शन टीम आरोपी शिवमूरत को लेकर बस्ती कोतवाली पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आंगनबाड़ी भर्ती में 25 हजार रिश्वत लेते सफाई कर्मचारी गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने बस्ती ब्लॉक परिसर में पकड़ा, लोगों ने गेट बंद किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












