Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर खबर का असर:बस्ती-कांटे मार्ग पर पीडब्ल्यूडी ने भरा जानलेवा गड्ढा

दैनिक भास्कर खबर का असर:बस्ती-कांटे मार्ग पर पीडब्ल्यूडी ने भरा जानलेवा गड्ढा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती और संतकबीरनगर जनपद की सीमा पर स्थित बस्ती-कांटे मार्ग पर बने एक बड़े गड्ढे की मरम्मत कर दी गई है। दैनिक भास्कर द्वारा 29 जून को इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने यह कार्रवाई की। हीरो एजेंसी के सामने, बस्ती-कांटे मार्ग पर यह गड्ढा लंबे समय से मौजूद था। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं, जिससे बाइक सवार और अन्य वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे थे। क्षेत्रीय लोगों द्वारा आवाज उठाने पर दैनिक भास्कर ने इस ‘जानलेवा’ गड्ढे की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के एक सप्ताह के भीतर ही विभाग ने इसका संज्ञान लिया। विभाग ने सड़क के गड्ढे में कंक्रीट डालकर डामर से लेपन कर उसे ठीक करवा दिया। महीनों से खराब पड़ी सड़क के इतनी जल्दी बन जाने पर क्षेत्र के लोगों ने दैनिक भास्कर को धन्यवाद दिया है। धन्यवाद देने वालों में सभासद आलोक चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, विजय, बिनोद कुमार, पिंटू, बलराम, जयराम, परशुराम और ओमप्रकाश विश्वकर्मा शामिल हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments