Homeदेश (National)पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को किसने मारी गोली? PoK में हुआ ढेर

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को किसने मारी गोली? PoK में हुआ ढेर

पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े एक बड़े आतंकी के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मारे जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी हमजा बुरहान को गुरुवार को मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसे कई गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन थे और हत्या के पीछे किसका हाथ है। पाकिस्तान की ओर से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। हमजा बुरहान को लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में सक्रिय माना जाता था।

यह भी पढ़ें: खबरगांव की खबर पर जागा रेलवे, कुलियों की वसूली पर कही ऐक्शन की बात

पुलवामा हमले से जुड़ा था नाम

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक हमजा बुरहान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। करीब सात साल पहले वह वैध दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान पहुंचा और वहां आतंकी संगठन अल-बद्र में शामिल हो गया। बाद में वह संगठन का ऑपरेशनल कमांडर बन गया और आतंकियों की भर्ती व हथियारों की सप्लाई का काम संभालने लगा। एजेंसियों का दावा है कि पुलवामा हमले समेत दक्षिण कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों में उसकी अहम भूमिका थी।

सोशल मीडिया के जरिए फैलाता था कट्टरपंथ

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हमजा बुरहान सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलता था। वह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को भड़काकर आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित करता था। इसी वजह से भारत सरकार ने साल 2022 में उसे आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया था।

यह भी पढ़ें: महिला ने पति को जान से मारा, हाई कोर्ट ने लगाया 500 रुपये का जुर्माना; क्यों

2019 में हुआ था पुलवामा हमला

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर बड़ा आत्मघाती हमला हुआ था। विस्फोटकों से भरी गाड़ी को जवानों की बस से टकराया गया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक कर जवाबी कार्रवाई की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments