Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दो बाइकें डिवाइडर से टकराईं, एक की मौत:बहराइच में पांच लोग घायल,...

दो बाइकें डिवाइडर से टकराईं, एक की मौत:बहराइच में पांच लोग घायल, रिश्तेदारी जा रहे थे सभी


बहराइच में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब दो बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से टकरा गईं। सभी घायल और मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और रिश्तेदारी में जा रहे थे। यह घटना खैरीघाट थाना क्षेत्र के पुसुपुरवा मोड़ के पास हुई। तकिया दाखिला रखौना गांव निवासी आजाद (18), हाशिम (30), बेगम (60), किस्मत जहाँ (25), शबनम (24) और नूर हसन (10) दो बाइकों (स्प्लेंडर प्लस UP 40 BN 9072 और एचएफ डीलक्स UP 40 AY 8364) से बेहड़ा से इमामगंज स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकें अनियंत्रित हो गईं और सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही खैरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने हाशिम पुत्र साबिर अली (30) को मृत घोषित कर दिया। आशिया, शबनम और नूर हसन की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments