लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना ग्राम भतोइया स्थित मनकौटी मोड़ पर हुई।
शाम करीब छह बजे रहीमाबाद निवासी हिमांशु जिम जाने के लिए अपनी बाइक से निकले थे। पुलिस पिकेट के पास मनकौटी मोड़ पर उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े एक ई-रिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक समय रहते वाहन पर नियंत्रण नहीं कर सका। हादसे के वक्त बाइक सवार हिमांशु ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।












