HomeHealth & Fitnessसाइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 15000 रुपये की धनराशि कराई गई...

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 15000 रुपये की धनराशि कराई गई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में संचालित “क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है । इसी क्रम में थाना महुली पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी प्रयास करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 15000 (पन्द्रह हजार रुपये) की धनराशि वापस कराई गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी सेराज अहमद पुत्र शरीफ अहमद ग्राम हरिहरपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर दिनांक 30.06.2026 को फोन-पे से नाम सर्च कर पैसे का ट्रांजेक्शन कर रहे थे मोबाईल नम्बकर गलत होने से गलत खाते में पैसा चला गया, जिसकी शिकायत वादी द्वारा दिनांक 02.07.2026 को साईबर थाना महुली को सूचना देकर पुलिस से सहायता की मांग की गई ।
शिकायत प्राप्त होने पर थाना महुली पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 02.07.2026 को पीड़ित के खाते में 15000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई ।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित एवं उसके परिजनों द्वारा संतकबीरनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
*कार्यवाही करने वाली टीम-* थानाध्यक्ष श्री दुर्गेश पाण्डेय, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 श्री अनुज कुमार यादव, का0 अंकित पटेल, का0 सोनू यादव, का0 मनोज यादव, म0का0 कमलेश कुमारी ।

जनपद पुलिस की अपील-

जनपद पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, फोन कॉल, मैसेज अथवा ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, सीवीवी, पासवर्ड, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें ।
साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments