HomeHealth & Fitnessचंदा चोरों के घर पर कब चलेगा बुल्डोजर: गौतम 

चंदा चोरों के घर पर कब चलेगा बुल्डोजर: गौतम 

लखनऊ। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने गरुवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला साथ की 2027 में भाजपा की विदाई और 2029 में नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल किया कि अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी करने वालों के घरों पर आखिरकार बुल्डोजर कब चलेगा। इस मामले में एक एफआईआर दर्ज होेने में 20 दिन का समय लग गया अब राम मंदिर ट्रष्ट को कब भंग करेंगे। 

राजेन्द्र पाल गौतम ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताआें का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा और संघ दलितों और आदिवासियों से नफरत करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर शिलान्यास किया और तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को नही बुलाया, और उदघाटन के समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नही बुलाया।  क्योंकि यह नेता  दलित और आदिवासी समाज के थे । चुनावी गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि हम बराबर और सम्मान के साथ चुनाव में जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस  ही बीजेपी को हरा सकती है।  इन्होंने धर्म का इस्तेमाल कर लिया है, कांग्रेस के समय में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है । हम 2027 में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को हरायेंगे और 2029 में भाजपा को हराकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। कांग्रेस केयूपी प्रभारी ने कहा कि लोकतंत्र में भाजपा ने कब्जा कर लिया है, सुप्रीम कोर्ट के जजों पर दबाव है. ऐसा लगता है कि वो दबाव में बीजेपी के लिए काम करते हो। चुनाव आयोग भी बीजेपी के लिए काम कर रहा है । अधिकारियों को जैसा बोला जा रहा है वो वैसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार हैं वहां के इलेक्शन कमीशन के अधिकारी एवं जज सब संघ द्वारा नियुक्ति हो रहे हैं । भाजपा भगवान के चढ़ावे को भी नही छोड़ती, चोरी कर लिया, ये विधायक चोरी करते हैं, और अब तो पार्टी भी चोरी कर लेते हैं।

उन्होंने कहा कि अपराधी को सजा देने का काम न्यायपालिका है। भाजपा सरकार खुद सजा देकर संविधान की अवमानना कर रही है, यदि अपराधी है तो पहले पकड़ा जाए और हिरासत में लिया जाए. कोर्ट को उनको फांसी देनी चाहिए । यूपी में बुलडोजर गरीबों और पिछड़ों, मुस्लिमों के घर पर चलता है,  जिन्होंने चंदा चुराया है उनके घरों को ढूंढा जाए और इनके घरों में बुलडोजर चलाया जाय। भाजपा और संघ के लोग मंदिर निर्माण में 40 परसेंट कमिशन खा लिया, असली चोरो को नहीं पकड़ा जा रहा. लिखित शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। कांग्रेस के पदाधिकारी जब आवाज उठाते हैं तो उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है।

साथ ही उन्होंने पार्टी मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक करीब दो दर्जन पार्टी नेताओे के साथ किया। इसमें संगठन को प्रदेश से लेकर जिला, तहसील, विधानसभा एवं बूथ स्तर पर मजबूत करने का मंत्र दिया गया। दस अवसर पर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सह प्रभारी धीरेन्द्र गुजर सहित कई नेता मौजूद रहे। 

एक माह तैयार हो जायेगा संगठन 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि एक माह के भीतर संगठन प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक तैयार हो जायेगा। साथ ही प्रदेश कार्यकारणी का भी गठन इसी दौरान कर लिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी एक माह जन संवाद कर एक घोषणा पत्र भी तैयार करेगी। इसमें समाज के सभी वर्गो की राय ली जायेगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments