HomeHealth & Fitnessएसीपी कार्यालय की नोटिस से हड़कंप, सूची में मृतकों के नाम देखकर...

एसीपी कार्यालय की नोटिस से हड़कंप, सूची में मृतकों के नाम देखकर मचा बवाल

मोहनलालगंज।  मोहनलालगंज के सिसेंडी में किसान की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप को लेकर एसीपी कार्यालय ने दो पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर हड़कंप मचा दिया है। पुलिस की नोटिस में शामिल लोगों में से कई मृतक बताए जा रहे हैं। जिन्हें नोटिस थमाने के लिए पुलिस कर्मी उनकी तलाश कर रहे हैं। उधर कई दशक बाद मामले की जांच शुरू होने से परेशान लोग नोटिस का जवाब खोजने में जुटे हुए हैं। 

मोहनलालगंज के सिसेंडी में कुछ जमीनों का रहस्य चार दशक बाद गहराने लगा है। ग्रामीणों की मानें तो इनमें कुछ जमीन ऐसी है जिस पर बाजार के कई निर्माण मौजूद हैं। इसी मामले में शिकायकर्ता जसबीर सिंह ने डीसीपी साउथ अमित आनंद से सिसेंडी के दो पूर्व ग्राम प्रधान समेत 31 लोगों पर उनकी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर शिकायत की है। 

डीसीपी ने एसीपी मोहनलालगंज आरके सिंह को मामले जांच सौंपी है। मामले में 20 जून को एसीपी कार्यालय से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत सिसेंडी के दो पूर्व ग्राम प्रधान समेत 31 लोगों को नोटिस जारी कर सुसंगत साक्ष्यों के साथ अपना अभिकथन दर्ज कराने के लिए कहा गया है। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस की ओर से जारी नोटिस में कई मृतकों के नाम भी शामिल हैं। जिन्हें नोटिस देने के लिए पुलिस कर्मी उनकी तलाश कर रहे हैं। 

ग्रामीणों के मुताबिक मामला चकबंदी से पहले का है और 40 वर्ष बाद मामले की छानबीन शुरू होने से गांव में हड़कंप मच गया है। यही नही ग्रामीणों की मानें तो सिसेंडी में जमीन से जुड़े कई और पेचीदा मामलों की जांच भी तहसील और पुलिस अधिकारियों के बीच झूल रही है। जिन्हें लेकर भी गांव में चर्चाओं का माहौल गर्म है। मामले में एसीपी आरके सिंह का पक्ष लेने के लिए उनके सीयूजी नंबर पर कई बार कॉल की गई लेकिन फोन स्विच ऑफ बताता रहा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments