HomeHealth & Fitnessनगर पालिका अकबरपुर में ध्वजारोहण, अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया...

नगर पालिका अकबरपुर में ध्वजारोहण, अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

अकबरपुर, अम्बेडकरनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद अकबरपुर, अम्बेडकरनगर परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के  अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर  अध्यक्ष  चंद्र प्रकाश वर्मा ने उपस्थित सभासदगण एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया।उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगर के विकास, स्वच्छता एवं जनहित के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी  राजमणि वर्मा सहित सभासदगण  ज्ञान कुमार मोदनवाल, अतुल वर्मा, संजय वर्मा,  राजेश मौर्य,   सुरेंद्र गुप्ता,  जयराम भारती,  आदित्य प्रताप राजभर,  अजमल एवं अन्य सभासदगण उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता जल  शैलेंद्र सिंह, अवर अभियंता सिविल  मालविका सिंह, जलकल प्रभारी जशवंत सिंह यादव, सफाई प्रभारी  मो. इसराइल, ब्रजेंद्र,  अजय तिवारी, सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा नगर के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular