श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक स्थित नासिरगंज से 31 युवाओं ने दूसरी बार तूफानी डाक कांवड़ यात्रा निकाली। इन युवाओं ने सोमवार सुबह 3 बजे नासिरगंज महादेव मंदिर से जल भरकर दौड़ते हुए 60 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने मात्र तीन घंटे में सुबह 6 बजे सिरसिया श्रावस्ती के बाबा विभूति नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस डाक कांवड़ यात्रा में अजय नाग, लवकुश सैनी, विशाल गुप्ता, अंकित गुप्ता, प्रिंस सैनी, सुशांत गुप्ता, किशन साहू, जगदंबा गुप्ता, अक्षत सैनी, सूरज गुप्ता, गोलू सैनी, रोहित चौरसिया, युवराज गुप्ता, शिवम शुक्ला, मोहित साहू, आकाश गुप्ता, सौरभ यादव, शिवपाल यादव, अखिलेश यादव, अंशु गुप्ता, अभिषेक साहू, रजत गुप्ता, सुजल रॉय, लक्की जायसवाल, शिवा गुप्ता, विशाल साहू, सुमित सैनी, दुर्गा गुप्ता, विशाल गुप्ता और गोविंद सैनी सहित 31 युवा शामिल थे। रास्तेभर श्रद्धालु ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए दौड़ते रहे, उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव को जल चढ़ाने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति मिलती है और उनकी कृपा प्राप्त होती है। श्रद्धालु इसे अपनी आस्था, भक्ति और मनोकामना से जोड़कर देखते हैं। इसी विश्वास के साथ इन युवाओं ने यह कठिन दौड़ पूरी कर बाबा विभूति नाथ का जलाभिषेक किया।
नासिरगंज के 31 युवाओं ने निकाली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा:60 किमी की दूरी 3 घंटे में तय कर किया जलाभिषेक
RELATED ARTICLES












