Homeदेश (National)बकरीद पर बाल-बाल बचा 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम वाला भैंसा, बांग्लादेश सरकार ने...

बकरीद पर बाल-बाल बचा ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम वाला भैंसा, बांग्लादेश सरकार ने बचाया

आज कई देशों में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच बांग्लादेश के एक मशहूर भैंसे की कुर्बानी दी जाने वाली थी, जिसे सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रम्प कहा जाता था। इसी भैंसे के मालिक उसकी बलि देने वाले थे, इस बीच बांग्लादेश सरकार ने भैंसे की कुर्बानी न देने का फैसला किया। अब इस भैंसे को राजधानी ढाका के चिड़ियाघर में संरक्षण दिया गया है। यह फैसला भैंसे को लेकर लोगों की रुचि को देखते हुए लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस भैंस की फोटो और वीडियो काफी वायरल है।

बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन ने भैंसे की कुर्बानी न देने का फैसला लिया। इस फैसले की घोषणा बकरीद त्योहार के ठीक पहले की गई। जानकारी के लिए बता दें कि इस भैंसे के मालिक मोहम्मद फरीदुज्जमान शेरोन हैं, जिन्होंने 2 महीने पहले ही उसे खरीदा था। खरीदने के पीछे मकसद साफ था कि बकरीद पर उसकी कुर्बानी दी जा सके। हालांकि, उनका इरादा अधूरा रह गया। अब सवाल उठता है कि यह भैंसा सोशल मीडिया पर वायरल क्यों हुआ?

यह भी पढ़ें: ‘बोलने की कीमत चुकाई’, हेले लेंग का अकाउंट सस्पेंड, क्या-क्या कहा?

भैंसा सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस भैंसे को जियाउद्दीन ने मोहम्मद को बेचा था। 2 महीने तक भैंसे को जियाउद्दीन के फार्म में रखा गया था। इस भैंसे का रंग बाकी भैंसों से अलग है। यह काले रंग की बजाय सफेद रंग का है। साथ ही भैंस के बाल सुनहरे यानी गोल्डन रंग के हैं। इसी वजह से इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जल्द ही इस भैंसे को ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ कहा जाने लगा।

यह भी पढ़ें: नहाती लड़कियों के वीडियो बनाते थे क्रिकेटर, पकड़े गए तो 5 लाख देकर छूट गए

सोशल मीडिया पर मशहूर होने की वजह से कई लोग इस भैंसे को देखने आने लगे थे, जो उसके साथ वीडियो और फोटो खिंचवाते थे। देश-दुनिया के कई लोगों को भैंस का रंग-रूप और शांत स्वभाव काफी पसंद आया। भैंसे की लोकप्रियता को देखते हुए उसकी बलि न दिलवाने का फैसला लिया गया। साथ ही, भैंस को चिड़ियाघर भेज दिया गया ताकि वहां ज्यादा से ज्यादा लोग उसे देखने आ सकें।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments