डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम वासा दरगाह ईदगाह में बृहस्पतिवार सुबह ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचे। नमाजियों ने मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। वासा दरगाह गांव के अलावा बयारा, रंगरेजपुर, कंचनपुर, केवटली, चकचई, गौहनिया, तकियावा, चौरा बनगवा, बेवा मुस्तफा और अरनी सहित कई अन्य गांवों की ईदगाहों में भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। डुमरियागंज के सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के साथ ईदगाह परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए।
बयारा में मुस्लिम समुदाय ने ईद उल अजहा की नमाज:शांतिपूर्ण माहौल में मांगी अमन-चैन की दुआ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












