Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत भारी में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज:अमन, भाईचारे और खुशहाली...

भारत भारी में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज:अमन, भाईचारे और खुशहाली की मांगी गई दुआ


सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत भारतभारी में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह भारत भारी और आसपास स्थित ईदगाह में नमाज अदा की। ईद-उल-अजहा के मौके पर नमाजियों ने देश में अमन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। नमाज के बाद ईदगाह परिसर में लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी की तैयारियां शुरू कीं। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डुमरियागंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। बकरीद का त्योहार आगामी शनिवार तक तीन दिनों तक मनाया जाएगा। गुरुवार को नगर पंचायत भारत भारी का ईदगाह परिसर, मुख्य मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस द्वारा लगातार गश्त का दौर जारी रहा। जिससे लोगों ने सुरक्षित माहौल में पर्व मनाया। इस अवसर पर डुमरियागंज के थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने कहा, “ईद-उल-अजहा का पर्व आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है। डुमरियागंज क्षेत्र में त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जो क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है।” उन्होंने आगे कहा, “पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। सभी नागरिकों ने प्रशासन का सहयोग किया, इसके लिए हम क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हैं।” स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने बताया कि पुलिस की सक्रियता के कारण त्योहार पूरी शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments