#बस्ती_न्यूज
बस्ती के छावनी पुलिस ने महिलाओं से चेन और आभूषण छीनने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने झपट्टामार गिरोह के इन दो सदस्यों को नारापार पुलिया के पास से हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान दीपक मौर्या उर्फ रितेश और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक सोने का लॉकेट, 11,500 रुपये नकद और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। ये दोनों अभियुक्त महिलाओं के गले से सोने के आभूषण छीनने की कई वारदातों में शामिल थे। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने 16 जून को एक टेंपो में बैठी महिला से लॉकेट छीनने की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। इसके अलावा, उन्होंने 4 जुलाई को रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अन्य महिला से सोने की चेन छीनने की वारदात को भी स्वीकार किया। इस पूरे मामले का खुलासा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के छावनी पुलिस ने दो चेन स्नैचर पकड़े:महिलाओं से सोने के आभूषण छीनने की कई वारदातें कबूलीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












