Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के छावनी में कच्ची शराब का अवैध कारोबार:माझा क्षेत्र में धधक...

बस्ती के छावनी में कच्ची शराब का अवैध कारोबार:माझा क्षेत्र में धधक रही भट्ठियां, पुलिस-आबकारी विभाग पर मिलीभगत का आरोप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के माझा इलाके में कच्ची शराब का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। विक्रमजोत हर्रैया के बाघानाला छतौना के पास अवैध रूप से शराब बनाई और बेची जा रही है। माझा क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। यहां निर्मित कच्ची शराब की आपूर्ति न केवल स्थानीय क्षेत्र में, बल्कि बाहर भी की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग पर इस अवैध कारोबार में मिलीभगत का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि दिखावे के लिए छोटी-मोटी कार्रवाई की जाती है, जबकि बड़े पैमाने पर इस धंधे को संरक्षण मिल रहा है। ग्रामीण अवैध शराब की बिक्री के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इसके बावजूद, संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे छावनी थाना क्षेत्र अवैध शराब बिक्री का गढ़ बन गया है। कुछ समय पहले भी देशी शराब के ठेकों पर तय समय से अधिक देर तक कारोबार करने और एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूलने के वीडियो उपभोक्ताओं ने वायरल किए थे। उस मामले में भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई थी। इस संबंध में छावनी थाना प्रभारी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जानकारी मिलने पर आबकारी अधिकारी अंगद कुमार गौड़ को बुलाकर छापेमारी की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments