बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डल्लापुरवा के बहिरपुरवा गांव में अवैध कब्जे का विरोध करने पर दो नाबालिग बेटियों की पिटाई की गई। पीड़ित पतिराम ने मंगलवार शाम को गांव निवासी प्यारे और राजित सहित अन्य लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना खैरीघाट में प्रार्थना पत्र दिया है। शिकायत के अनुसार, पतिराम और उनकी पत्नी किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान गांव के प्यारे और राजित नामक व्यक्ति उनकी पुश्तैनी भूमि पर कब्जा कर धान की फसल लगाने लगे। यह देखकर पतिराम की 16 वर्षीय और 14 वर्षीय दो बेटियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर दबंग उग्र हो गए और उन्होंने बेटियों को बुरी तरह पीटा। पीड़ित के अनुसार, चोटिल होने के बावजूद जब दोनों बेटियां किसी तरह घर पहुंचीं, तब भी उक्त दबंगों ने घर में घुसकर दोबारा उनके साथ मारपीट की, जिससे वे काफी चोटिल हुई हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करवाई जाएगी।
बहराइच में बेटियों ने रोका अवैध कब्जा:दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












