उतरौला (बलरामपुर)। थाना गैंडास बुजुर्ग पुलिस ने बलात्कार के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
वादी कविता यादव पत्नी रामनरेश यादव निवासी ग्राम भिडुरी सिंहलगया ने तहरीर देकर बताया था कि 06.07.2026 को गांव के बाहर शौच के लिए जाते समय विपक्षी नरेश पुत्र संते निवासी भिडुरी सिंहलगया ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। शिकायत करने पर आरोपी और उसके भाई रमेश ने वादी व परिजनों को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी।
इस तहरीर के आधार पर थाना गैंडास बुजुर्ग में मु0अ0सं0 67/26 धारा 64(1)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना थानाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह कर रहे है पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी नरेश पुत्र संते को दिनांक 07.07.2026 को समय 10:30 बजे ग्राम हसनपुरा के पास मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।











