Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बारीघाट में तालाब से 50 किलो मछली, हैंडपंप चोरी:पीड़ित ने पुलिस से...

बारीघाट में तालाब से 50 किलो मछली, हैंडपंप चोरी:पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत,जांच शुरू

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के बारीघाट गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक तालाब से करीब 50 किलो मछली और एक हैंडपंप चोरी कर लिया। पीड़ित अनिल यादव ने डायल 112 पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरों ने पहले हैंडपंप उखाड़ा और फिर तालाब में जाल डालकर मछलियां निकाल लीं। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित अनिल यादव ने पुलिस को सूचित किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारीघाट और बर्तनिया के आसपास के क्षेत्रों में चोरों का एक गिरोह सक्रिय है, जो इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। लालगंज पुलिस चौकी प्रभारी अनंत कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। हालांकि, अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments