#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पीने से मौत हो गई। बुधवार को हुई इस घटना के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महदेव गांव निवासी धर्मराज (45) पुत्र त्रिलोकी ने बुधवार सुबह अचानक कोई जहरीली कीटनाशक दवा पी ली। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में धर्मराज को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कैली अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान धर्मराज की मौत हो गई। इस घटना से परिजन और ग्रामीण हैरान हैं। बताया जा रहा है कि धर्मराज के घर में किसी तरह का कोई पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव नहीं था। उनके इस आत्मघाती कदम उठाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अधेड़ ने कीटनाशक पीया:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












