Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ठूठीबारी में नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस-एसएसबी ने पकड़ी भारी मात्रा में नशीली दवाओं...

ठूठीबारी में नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस-एसएसबी ने पकड़ी भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप


महराजगंज में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने ठूठीबारी-नौतनवा रोड से एक नशा तस्कर को नशीली दवाओं और इंजेक्शनों की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि एक तस्कर नशीली दवाओं की बड़ी खेप लेकर ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने 30 जुलाई 2026 की देर रात सड़क पर घेराबंदी की। संदिग्ध अवस्था में आ रहे मोपेड सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसके बाद नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय गोलू चौहान के रूप में हुई है, जो ग्राम रमगढ़वा टोला नवडिहवां, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज का निवासी है। उसके कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हीरो पुच मोपेड और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त के पास से 52 एम्पुल बुप्रेनॉर्फिन, 51 एम्पुल प्रोमेथैजीन, 49 एम्पुल डायजेपाम इंजेक्शन और 257 ग्राम स्पास्म-प्रोक्सीवॉन कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि गोलू चौहान एक पेशेवर तस्कर है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं, जिनमें थाना निचलौल में मु0अ0सं0 361/2023 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट और थाना ठूठीबारी में मु0अ0सं0 108/2026 धारा 8, 22(C), 23(C), 29 एनडीपीएस एक्ट (ताजा मामला) शामिल हैं। थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ ठूठीबारी थाने में एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं (8, 22(C), 23(C), 29) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, कांस्टेबल दिलीप यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल प्रमोद यादव, कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद चौरसिया, कांस्टेबल विकास यादव, एएसआई/जीडी पृथ्वी सिंह, सीटी/जीडी दिनेश कुमार यादव और सीटी/जीडी डी0पी0 सिंह शामिल रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments