महराजगंज के सोहगौरा स्थित 27 नर्सरी क्षेत्र में शुक्रवार को कथित झाड़-फूंक की सूचना पर हंगामा हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं में विश्व हिंदू परिषद के जिला गौरक्षक प्रमुख राहुल गुप्ता, सत्य गुप्ता, सत्यम तिवारी, अश्वनी कन्नौजिया, नितेश गुप्ता, आलोक निगम और राहुल सहित अन्य लोग शामिल थे। इन कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था बनाए रखी। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को थाने ले जाया गया है, जहां उनसे जानकारी जुटाई जा रही है। चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने पुष्टि की कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पटेल ने कहा कि मामले में प्राप्त तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोहगौरा में झाड़-फूंक की सूचना पर हंगामा:पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












