HomeHealth & Fitnessखबर का असर: एक माह बाद हेल्पडेस्क का ताला खुला , की...

खबर का असर: एक माह बाद हेल्पडेस्क का ताला खुला , की स्टाफ की तैनाती 

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में विद्युत उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए भटकने से छुटकारा मिल गया है। मुख्य अभियंता रामकुमार ने एक माह से बंद पड़ी हेल्पडेस्क को फिर से चालू करने के लिए कार्यकारी सहायक को जिम्मेदारी सौंप दी है। जिसके बाद तहसील क्षेत्र के सवा लाख विद्युत उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। 

मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के सवा लाख विद्युत उपभोक्ताओं को वर्टिकल सिस्टम लागू होने के बाद नए कनेक्शन बिजली बिल संशोधन मीटर की खराबी कनेक्शन नामांतरण और लोड बढ़ाने की शिकायतें दर्ज कराने के लिए हेल्पडेस्क ही एकमात्र सहारा है। लेकिन मार्च में कार्यकारी सहायक और मई में कंप्यूटर ऑपरेटर हटाए जाने के बाद हेल्पडेस्क पर ताला लटक गया।

मंगलवार को समस्या को लेकर ‘तरुण मित्र ‘ में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद अमौसी जोन के मुख्य अभियंता रामकुमार ने मामले का संज्ञान लेकर हेल्पडेस्क तुरन्त क्रियाशील करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता के निर्देश पर अधिशासी अभियंता 11 केवी एण्ड एलटी काकोरी के कार्यालय में तैनात कार्यकारी सहायक मनोज कुमार को हेल्पडेस्क की  जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 

मुख्य अभियंता ने बताया  हेल्पडेस्क पर उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने के लिए स्टाफ की पोस्टिंग कर दी गई है।हेल्पडेस्क फिर से क्रियाशील हो गई है। आम जनता के हितों की हमेशा रक्षा की जाएगी। अमौसी जोन प्रशासन इसके लिए कृत संकल्प है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments