रामनगर सेमरा नवाबगंज में स्वास्थ्य विभाग ने मानकों के विपरीत संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में आठ क्लीनिकों को नोटिस जारी किया गया, जबकि एक क्लीनिक को सील कर दिया गया। यह अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरदा के अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी डॉ. थानेदार के नेतृत्व में वरिष्ठ सहायक अनुराग श्रीवास्तव की टीम द्वारा चलाया गया। अभियान के दौरान कासिम क्लिनिक, हिन्द केयर क्लिनिक, जनता क्लिनिक और वर्मा पैथोलॉजी सहित कुल आठ क्लीनिकों में आवश्यक अभिलेखों और मानकों में कमियां पाई गईं, जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया। निमिया चौराहा स्थित लव कुश क्लिनिक में अनियमितताएं मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार ने बताया कि बिना मानक और नियमों का पालन किए संचालित क्लीनिकों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी निजी चिकित्सालयों और क्लीनिक संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, और उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कई अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर बंद कर दिए।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में 8 क्लीनिकों को नोटिस:नानपारा में एक क्लीनिक सील, मानकों का उल्लंघन करने पर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












