संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रिजर्व पुलिस लाइन एवं जनपद के विभिन्न थानों में संचालित निर्माणाधीन भवन परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों एवं अधिशासी अभियंताओं के साथ निर्माणाधीन परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। साथ ही निर्माण कार्यों में अपेक्षित गति लाते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण कर हस्तांतरण की कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए।
बैठक में यू.पी. प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड निर्माण बस्ती, कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज यूनिट-20 संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड गोरखपुर तथा उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद बस्ती के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












