HomeUncategorizedअंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में 70वीं वाहिनी की शानदार जीत, तृतीय वाहिनी...

अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में 70वीं वाहिनी की शानदार जीत, तृतीय वाहिनी को 8-3 से हराया

श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा दिनांक 06 जुलाई से 09 जुलाई 2026 तक आयोजित अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को तृतीय वाहिनी, लखीमपुर खीरी एवं 70वीं वाहिनी के मध्य रोमांचक फुटबॉल मुकाबला खेला गया।
मुकाबले के शुभारंभ से पूर्व कमांडेंट श्री अमरेंद्र कुमार वरुण, 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं। मैच प्रारंभ होने से पूर्व तृतीय वाहिनी, लखीमपुर खीरी ने टॉस जीतकर खेल की शुरुआत की।दोनों टीमों ने पूरे जोश, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने तेज़ आक्रमण, बेहतरीन तालमेल और शानदार पासिंग का प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबला दर्शकों के लिए अत्यंत रोमांचक बन गया। अंततः 70वीं वाहिनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय वाहिनी, लखीमपुर खीरी को 8-3 के बड़े अंतर से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की।मैच के उपरांत कमांडेंट श्री अमरेंद्र कुमार वरुण ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ जवानों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा आपसी समन्वय को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए खेल भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि यह अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता 06 जुलाई से 09 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न वाहिनियों की टीमें भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य जवानों में शारीरिक फिटनेस, प्रतिस्पर्धात्मक भावना तथा आपसी समन्वय को बढ़ावा देना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular