HomeUncategorizedजिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर...

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधारोपण

जिलाधिकारी ने मौलश्री का पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, प्रभागीय वनाधिकारी धनराज मीणा एवं उप जिलाधिकारी प्रवीण यादव द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौलश्री के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की कि वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करें। वृहद वृक्षारोपण के तहत जनपद में लगभग 42 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी जनपदवासी अधिक से अधिक पौधरोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने में अपनी भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर वन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments