HomeHealth & Fitnessसंदीपनघाट थाने में एसपी का सख्त संदेश, लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाएं, अपराधियों...

संदीपनघाट थाने में एसपी का सख्त संदेश, लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाएं, अपराधियों पर रखें कड़ी नजर

IMG_20260707_205017कौशाम्बी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंगलवार को संदीपनघाट थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अर्दली रूम में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर थाना स्तर पर संचालित कार्यों, अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह भी मौजूद रहीं।

समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों की लंबित विवेचनाओं, जनसुनवाई के मामलों तथा प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की एक-एक कर जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत या विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। सभी मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

एसपी ने महिला अपराध, साइबर अपराध, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए और हर मामले में तथ्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बीट पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय बनाने, नियमित गश्त बढ़ाने, अपराधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना भी प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments