लखनऊ। मंगलवार को कई जोनों में सघन और बहुस्तरीय अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध ठेले-ठेलियां, गुमटियां और काउंटर हटाने के साथ कई सामान जब्त किए गए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया।
अवैध रूप से संचालित ठेलियों के खिलाफ जोन-4 में विशेष कार्रवाई की। दयाल चौराहा, गोमती नगर क्षेत्र में अवैध रूप से कूड़ा उठान करने वाली 25 ठेला-ठेलियों को जब्त किया। सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सोमवार को वितरित की गई POS मशीनों का उपयोग मंगलवार को कैलाश कुंज, फैजाबाद रोड पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान किया।
अभियान के दौरान गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं कैलाश कुंज स्थित कार बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरआई सनी व एसएफआई रश्मि शुक्ला ने 1.30 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। मौके से तीन अवैध वाहन भी जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त ट्रेड लाइसेंस मद में 6 लाख रुपये की धनराशि नगर निगम कोष में जमा कराई गई। जोन-4 में अभियान के नगर निगम ने चलाया अभियान
दौरान नियमों के उल्लंघन पर विभूति खंड क्षेत्र में भी बड़ी कार्रवाई की गई। यहां दो वाइन शॉप, दो मॉडल शॉप और दो बार समेत कुल छह प्रतिष्ठानों को सील किया गया।
नगर निगम की इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति रही। जोन-5 क्षेत्र में स्कूटर इंडिया चौराहे से हाइडिल चौराहे तक विशेष अभियान चलाया गया। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, ठेलियां, खुमचे, गुमटियां और काउंटर हटाए गए। कार्रवाई के दौरान 12 ठेले, सात गुमटियां और आठ काउंटर हटाए गए। इसके साथ ही एक गैस सिलेंडर, एक लोहे की जाली और एक लकड़ी का तख्त जब्त किया गया।
अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी गई। जोन-6 में हैदरगंज द्वितीय वार्ड के बुद्धेश्वर चौराहे से विहोप हॉस्पिटल तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए 15 ठेले और 15 अस्थायी दुकानों को हटवाया गया। अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि संबंधित स्थल पर दोबारा कब्जा न किया जाए। जोन-6 में प्रतिबंधित पॉलीथिन और अतिक्रमण के मामलों में कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।












