#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित राजस्व गांव खपड़ही में प्राथमिक विद्यालय के सामने से गुजर रहे बिजली के खंभे पर जंगली लता-झाड़ियां इस कदर फैल गई हैं कि पूरा खंभा और तार उनसे ढक गए हैं। इससे कभी भी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। यह बिजली का खंभा और तार सीधे प्राथमिक विद्यालय खपड़ही के सामने से गुजरते हैं, जहां प्रतिदिन छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। घनी झाड़ियों के बिजली के तारों के संपर्क में आने से किसी भी समय शॉर्ट सर्किट या अन्य गंभीर दुर्घटना होने की आशंका है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव को इसी लाइन से बिजली की आपूर्ति होती है और नियमित रूप से बिजली रहती है। इसके बावजूद, लंबे समय से खंभे और तारों के आसपास की झाड़ियों की सफाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यह लापरवाही स्कूली बच्चों और आसपास के निवासियों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग और प्रशासन से तत्काल खंभे और तारों के आसपास की झाड़ियों को साफ कराने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में स्कूल के सामने बिजली खंभे पर झाड़ियां:तार उलझे, हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने सफाई की मांग की
RELATED ARTICLES












