#बस्ती_न्यूज
महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बस्ती को पहली बार न्यूरोसर्जन मिल गया है। इससे जिले और आसपास के जनपदों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, सिर में गंभीर चोटें, रीढ़ की हड्डी की चोट, नसों का दबाव, स्पाइनल डिस्क और लकवा जैसी कई जटिल बीमारियों का इलाज तथा आवश्यक न्यूरोसर्जरी बस्ती में ही उपलब्ध हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज में डॉ. आदित्य धर द्विवेदी ने न्यूरोसर्जन के रूप में कार्यभार संभाला है। डॉ. आदित्य ने राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, कर्नाटक से एमबीबीएस किया है। उन्होंने केजीएमयू लखनऊ से एमएस की डिग्री प्राप्त की और इटैंली गवर्नमेंट चेन्नई से एमसीएच न्यूरोसर्जरी की उच्च शिक्षा हासिल की है। अब तक बस्ती मेडिकल कॉलेज में न्यूरोसर्जन न होने के कारण ब्रेन और रीढ़ की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को गोरखपुर, लखनऊ या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जाता था। रेफरल के दौरान इलाज में देरी से मरीजों की जान को खतरा होता था और गरीब परिवारों पर यात्रा व उपचार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। डॉ. आदित्य धर द्विवेदी के आने से अब सड़क दुर्घटना में सिर की चोट, ब्रेन ब्लीड, ब्रेन ट्यूमर, स्पाइनल इंजरी, नसों के दबाव और न्यूरोसर्जरी से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं का समय पर परीक्षण, परामर्श और आवश्यकतानुसार ऑपरेशन स्थानीय स्तर पर हो सकेंगे। इससे ‘गोल्डन ऑवर’ में उपचार मिलने की संभावना बढ़ेगी और मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। पूर्वांचल के लाखों लोगों के लिए यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की लगातार तैनाती से स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। हो रही हैं और मरीजों का भरोसा भी बढ़ रहा है। अब जिले के लोगों को बेहतर न्यूरोसर्जरी सेवाओं के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, बल्कि अपने ही मेडिकल कॉलेज में आधुनिक और विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिल सकेगा। यह नियुक्ति बस्ती मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। मेडिकल कॉलेज में अब होगा गंभीर ऑपरेशन मीडिया प्रभारी उप प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार यादव ने बताया कि न्यूरोसर्जन आने से अस्पताल के अंदर हड्डी से संबंधित सभी प्रकार के ऑपरेशन किए जाएंगे, सर्जरी में एक्सीडेंटल, ब्रेन हेमरेज, रीड की समस्याएं, एवं नसों संबंधित इलाज संभव होगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती मेडिकल कॉलेज को मिला न्यूरोसर्जन:अब ब्रेन, रीढ़ की गंभीर बीमारियों का होगा स्थानीय इलाज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












