जिले के मिहींपुरवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी समैसा में हाल ही में मरम्मत की गई मुख्य सड़क पहली बारिश में ही जलमग्न हो गई है। लगभग 15 दिन पहले हुए सड़क मरम्मत कार्य के बावजूद, जलभराव के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, स्थानीय दुकानदारों के व्यवसाय पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यह मुख्य मार्ग दौलतपुर से वैवाही होते हुए रामपुर मिहींपुरवा और ब्लॉक स्तर को जोड़ता है, जिससे बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि सड़क के किनारे नाली का निर्माण न होने के कारण हर बरसात में सड़क इसी तरह जलमग्न हो जाती है। अब तक किसी भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने नाली निर्माण के लिए कोई प्रस्ताव पारित नहीं करवाया है, जिससे ग्रामीणों को इस समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। इस संबंध में ग्राम सभा प्रधान प्रतिनिधि निसार अहमद से बात की गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या पर ध्यान दिया जाएगा और जल्द ही नाली का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि सड़क पर जलभराव की स्थिति से छुटकारा मिल सके।
मरम्मत के बाद पहली बारिश में सड़क पर लगा पानी:खैरी समैसा में राहगीरों को आवागमन में परेशानी, दुकानदारों पर भी असर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












