रक्षाबंधन पर्व से पूर्व मंगलवार को महराजगंज जनपद में विभिन्न क्षेत्रों से आईं बालिकाओं और युवतियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को राखी बांधी। बहनों ने डीएम को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीएम ने सभी का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डीएम ने बच्चियों और युवतियों से उनकी शिक्षा, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। पढ़ाई और करियर को लेकर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन से सपनों को साकार किया जा सकता है। उन्होंने बेटियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने तथा अपनी प्रतिभा और रुचि के अनुसार भविष्य का मार्ग चुनने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की बेटियां और बहनें परिवार तथा समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उनकी सुरक्षा, शिक्षा और प्रगति जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। जिलाधिकारी ने बच्चियों से कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर वे बेहिचक उनसे संपर्क कर सकती हैं। जिला प्रशासन उनकी हरसंभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने बेटियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों को राखी का शगुन भी प्रदान किया। शगुन पाकर बच्चियां और युवतियां काफी खुश नजर आईं। उन्होंने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह मुलाकात उनके लिए यादगार रहेगी। इस कार्यक्रम ने प्रशासन और बेटियों के बीच संबंधों को मजबूत किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में डीएम को राखी बांधने पहुंचीं बेटियां:रक्षाबंधन पर मिला स्नेह और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद
RELATED ARTICLES












