महराजगंज के तराई क्षेत्र में मौसम के लगातार बदलते मिजाज और बीच-बीच में हो रही बारिश का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। वायरल बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन में 1296 मरीजों ने उपचार कराया। मंगलवार दोपहर तक भी करीब 1100 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या तेज बुखार, खांसी, जुकाम, गले में संक्रमण, शरीर दर्द, सिरदर्द और कमजोरी से पीड़ित लोगों की रही। सुबह अस्पताल खुलने के साथ ही पंजीकरण काउंटर, चिकित्सकों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र पर लंबी कतारें लग गईं। मरीजों और उनके परिजनों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन विभाग की ओपीडी में देखी गई, जहां चिकित्सकों ने लगातार मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। चिकित्सकों का कहना है कि मानसून के दौरान नमी बढ़ने और मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोगों पर पड़ रहा है। ऐसे मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आर रमन ने बताया कि बुखार होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, पौष्टिक भोजन करना और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। यदि लगातार तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, अत्यधिक कमजोरी या प्लेटलेट्स कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्याप्त चिकित्सकों, दवाओं और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई है, ताकि उपचार में किसी प्रकार की परेशानी न हो। हालांकि वायरल बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए आने वाले दिनों में अस्पतालों पर मरीजों का दबाव और बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बीमारी के लक्षण दिखने पर समय रहते अस्पताल पहुंचकर उपचार कराने की अपील की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में वायरल बुखार का प्रकोप:जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़, VIDEO
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












