Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में राजस्व टीम से दुर्व्यवहार, सरकारी काम बाधित:पुलिस की मौजूदगी में...

बस्ती में राजस्व टीम से दुर्व्यवहार, सरकारी काम बाधित:पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने मचाया उत्पात, मुकदमा दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के छावनी थानाक्षेत्र में पैमाइश के लिए गई चकबंदी और राजस्व विभाग की टीम के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में विपक्षी पक्ष के लोगों ने जमकर उत्पात मचाया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस मामले में सहायक चकबंदी अधिकारी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना जिलाधिकारी (डीएम) को संबोधित एक शिकायत के आधार पर हुई। चंदा देवी पत्नी अरुण निवासी मझौवा दूबे, अमोढ़ा तहसील हरैया ने 17 जून को डीएम से मझौवा दूबे स्थित गाटा की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की मांग की थी। डीएम ने मौके पर जाकर पैमाइश कर शिकायत का निस्तारण करने का निर्देश दिया था। सहायक चकबंदी अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद पटेल के अनुसार, इस शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित पक्षकारों को पूर्व सूचना देकर 16 जुलाई को पैमाइश के लिए बुलाया गया था। चकबंदी और राजस्व की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। आरोप है कि पैमाइश के दौरान विपक्षीगण के पुरुष और महिलाएं उत्पात मचाने लगे और टीम के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। इस हंगामे के कारण राजस्व और चकबंदी टीम पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद पैमाइश का कार्य पूरा नहीं कर सकी। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए आरोपितों ने जरीब (मापने की चेन) भी तोड़ दी। छावनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़, अपशब्दों का प्रयोग और धमकाने के आरोप में विपक्षीगण के पुरुष व महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई रामकुमार पासवान को सौंपी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments