#बस्ती_न्यूज
विकास खंड बहादुरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा की प्रधानाध्यापिका मंजू देवी को मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) योजना में अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनूप कुमार तिवारी ने ग्राम प्रधान सुनील चौधरी की शिकायत और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बहादुरपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद बीईओ बहादुरपुर ने प्रधानाध्यापिका से पांच बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा था। जांच में पाया गया कि विद्यालय के एमडीएम खाते का संचालन नियमों के विपरीत स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जा रहा था। साथ ही, एमडीएम मद की धनराशि किसी अधिकृत फर्म को भुगतान करने के बजाय प्रधानाध्यापिका द्वारा स्वयं निकाली जा रही थी।जांच में यह भी सामने आया कि एसएमसी अध्यक्ष रामअशीष का चयन नियमानुसार नहीं हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, उनका बच्चा वर्ष 2021-22 में विद्यालय से उत्तीर्ण हो चुका था। इसके बावजूद, वर्ष 2024 में उसी बच्चे का पुनः कक्षा तीन में प्रवेश दिखाया गया और वर्ष 2025 में नाम काट दिया गया। जांच अधिकारी ने इसे रामअशीष को एसएमसी अध्यक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया कृत्य माना।इसके अतिरिक्त, एसएमसी खाते से प्रतिवर्ष 25 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना निकाली जा रही थी। खरीद में जीएसटी युक्त वैध बिल-बाउचर भी नहीं थे, जिससे वित्तीय नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई।बीईओ ने अपनी रिपोर्ट में विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति को अत्यंत खराब बताया। रिपोर्ट में कहा गया कि विद्यालय राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है, जिससे पठन-पाठन का वातावरण प्रभावित हुआ है। एक ओर ग्राम प्रधान और उनके समर्थक हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानाध्यापिका एवं उनके परिवार के सदस्य भी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने मंजू देवी को स्वेच्छाचारिता, विभागीय निर्देशों की अवहेलना, शासनादेशों के उल्लंघन एवं अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर से संबद्ध किया गया है। मामले की आगे की जांच बीईओ दुबौलिया विजय आनंद को सौंपी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
एमडीएम अनियमितता: प्रधानाध्यापिका मंजू देवी निलंबित:नगर बाजार में बीएसए ने ग्राम प्रधान की शिकायत पर की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












