उतरौला (बलरामपुर )। दिन सोमवार को उतरौला तहसील क्षेत्र के नगरिया बरामभरी स्थित नहर के पास एक बाइक और मोबाइल मिलने से सोमवार को क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर ग्रामीणों के साथ हुसैनाबाद ग्राम प्रधान और लापता युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
ग्राम प्रधान अफसर ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने बाइक और मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि लापता युवक निजाम, पुत्र कप्तान निवासी ग्राम सभा हुसैनाबाद है। वह उतरौला से मोबाइल का सामान लेने गया था। हुसैनाबाद बाजार में उसकी मोबाइल की दुकान है।
काफी देर तक घर न लौटने परिजनों ने खोजबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है। नहर और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।












