#बस्ती_न्यूज
मुंडेरवा पुलिस ने खेत जोतने के बहाने ट्रैक्टर हड़पने के आरोपी प्रमोद चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया स्वराज 733 एफई ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 51 बीडब्ल्यू 9497) और उसकी मूल आरसी भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर प्रमोद चौधरी (48 वर्ष) पुत्र मोतीलाल, निवासी पड़ियापार, मुंडेरवा को ग्राम शिवपुर बढ़ौनी से मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे पकड़ा गया। वादी मुकदमा ने प्रमोद चौधरी के खिलाफ मुंडेरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि प्रमोद चौधरी खेत जोतने के बहाने ट्रैक्टर ले गया था, लेकिन उसे वापस नहीं किया और धोखाधड़ी कर हड़प लिया। इस संबंध में थाना मुंडेरवा में मु0अ0सं0 86/2026 धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद माननीय न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। विवेचक उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश कर रहे थे। पुलिस टीम ने प्रमोद चौधरी को बिना नंबर प्लेट लगे स्वराज 733 एफई ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया। वाहन के टूल बॉक्स से मूल आरसी भी बरामद हुई। ट्रैक्टर की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुंडेरवा पुलिस ने ट्रैक्टर हड़पने वाला आरोपी पकड़ा:गैर जमानती वारंट पर वांछित था, ट्रैक्टर भी बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












