#बस्ती_न्यूज
आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को यूपी एग्रीज (UP AGREES) परियोजना के अंतर्गत डी.एस.आर. (Direct Seeded Rice) धान प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण बस्ती जनपद के विकासखंड विक्रमजोत स्थित ग्राम पूरे दीवान में क्षेत्रीय भ्रमण एवं फील्ड निरीक्षण के रूप में संपन्न हुआ। इस दौरान आई.आर.आर.आई.-सार्क (IRRI-SARC) के वैज्ञानिक एवं सलाहकार डॉ. आर.के. मलिक, क्लस्टर इंचार्ज डॉ. विपिन कुमार, जनपद बस्ती के जिला कृषि अधिकारी श्री बी.आर. मौर्य, यूपी डास्प (UP DASP) से श्री आशीष सिंह (वरिष्ठ उप प्रबंधक कृषि) एवं श्री शिवाजी कन्नौजिया (उप प्रबंधक मत्स्य) उपस्थित रहे। इनके साथ एडीओ कृषि श्री राकेश कुमार वर्मा, स्टोर इंचार्ज श्री सूरज सिंह, IRRI से श्री सतेंद्र विक्रम सिंह, बी.टी.एम., ए.टी.एम., टी.ए.सी. सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे। भ्रमण के दौरान डी.एस.आर. धान प्रदर्शन प्लॉटों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान फसल की वृद्धि, खरपतवार प्रबंधन, पौधों की सघनता और समग्र फसल की स्थिति का अवलोकन किया गया। अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें डी.एस.आर. तकनीक के लाभ, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, जल संरक्षण, खरपतवार नियंत्रण तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के संबंध में आवश्यक तकनीकी सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने फसल की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने किसानों को समय-समय पर वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप आवश्यक कृषि कार्य करने के लिए प्रेरित किया ताकि बेहतर उपज प्राप्त की जा सके
#बस्ती न्यूज़ टुडे
यूपी एग्रीज परियोजना के तहत DSR धान प्रदर्शन का निरीक्षण:बस्ती में किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों पर तकनीकी सुझाव दिए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












