महराजगंज में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष एसरार अहमद ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यह प्रकरण हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के भविष्य से संबंधित है। इसमें मांग की गई है कि किसी भी कार्रवाई से पूर्व संविधान, कानून और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि विश्वविद्यालय का निर्माण उस अवधि में हुआ था जब संबंधित ग्राम विकास प्राधिकरण के अंतर्गत नहीं आता था और निर्माण अनुमति की आवश्यकता भी नहीं थी। इसमें बताया गया है कि ग्राम सींगनखेड़ा को 27 सितंबर 2024 को पहली बार रामपुर विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया, जबकि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य इससे पहले ही पूरा हो चुका था। एसरार अहमद ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शिक्षा और छात्रहितों के विरुद्ध है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि छात्रहित एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश को रद्द किया जाए और एक विधिसम्मत तथा निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवन ध्वस्तीकरण का मामला:महराजगंज में राज्यपाल को डीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर रोक की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












