Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयारियां तेज:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह से...

राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयारियां तेज:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह से पहले सुरक्षा का निरीक्षण


सिद्धार्थन विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में 29 जून को होने वाले दसवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राज्यपाल के आगमन से पहले विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले प्रस्तावित हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग, सुरक्षा घेरा, बैरिकेडिंग और वीआईपी आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह और विश्वविद्यालय परिसर के अन्य हिस्सों का भी भ्रमण किया गया। अधिकारियों ने आगंतुकों की आवाजाही, प्रवेश-निकास व्यवस्था, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सहायता और अग्निशमन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों, अतिथियों और जनप्रतिनिधियों को कोई असुविधा न हो। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के प्रत्येक मानक का पालन सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए भी विशेष योजना तैयार की गई है। संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments