Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राप्ती नदी का कटान फिर बढ़ा, ग्रामीणों में दहशत:श्रावस्ती के लायबोड़वा गांव...

राप्ती नदी का कटान फिर बढ़ा, ग्रामीणों में दहशत:श्रावस्ती के लायबोड़वा गांव में कृषि भूमि नदी में समाई


श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील क्षेत्र स्थित लायबोड़वा गांव में राप्ती नदी का कटान एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गया है। नदी का तेज बहाव लगातार कृषि भूमि को काट रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले वर्ष भी राप्ती नदी के कटान में सैकड़ों बीघा कृषि भूमि और पांच भाइयों के मकान नदी में समा गए थे। इस वर्ष भी कटान लगातार बढ़ रहा है, जिससे किसानों की मेहनत बर्बाद हो रही है और खेत प्रतिदिन नदी में समाते जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, प्रशासन ने कटान रोकने के लिए नदी किनारे वाटरप्रूफ बोरियां लगाई थीं। जिन स्थानों पर ये बोरियां लगाई गई हैं, वहां फिलहाल कटान रुका हुआ है। हालांकि, बोरियों के आसपास राप्ती नदी का तेज बहाव अभी भी कृषि भूमि को काट रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि राप्ती नदी का दबाव लगातार गांव की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते मजबूत पत्थर का स्थायी तटबंध नहीं बनाया गया, तो आने वाले दिनों में गांव के मकानों और आबादी पर भी खतरा मंडरा सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पूरे कटान प्रभावित क्षेत्र में मजबूत सुरक्षा कार्य और स्थायी तटबंध के निर्माण की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments