Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रामनगर में पानी की टंकी ढंचा बनाकर छोड़ा:नौतपा में शुद्ध और ठंडा...

रामनगर में पानी की टंकी ढंचा बनाकर छोड़ा:नौतपा में शुद्ध और ठंडा पानी को तरस रहे ग्रामीण


फरेंदा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बन रही पानी की टंकी वर्षों बाद भी अधूरी पड़ी है। निर्माण कार्य की धीमी गति और लंबे समय से काम बंद रहने के कारण ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी का निर्माण काफी समय पहले शुरू हुआ था, लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया। इसके चलते निर्माण कार्य ठप पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूछताछ करने पर बताया जाता है कि संबंधित ठेकेदार अन्य स्थानों पर भी निर्माण कार्य करा रहे हैं, जिससे यहां का काम प्रभावित हो रहा है। गांव के लोग लंबे समय से शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं, लेकिन योजना पूरी न होने से उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, उन्हें यह भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है कि पानी की आपूर्ति कब शुरू होगी। उधर, संबंधित अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराकर पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। हालांकि मौके पर निर्माण की स्थिति को देखकर ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कार्य की गति में तेजी नहीं आई तो योजना पूरी होने में अभी और समय लग सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने, गुणवत्ता की निगरानी करने तथा जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments