बहराइच में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का 14 जून को संभावित दौरा प्रस्तावित है। इस जानकारी के बाद हिंदू संगठनों ने उनके दौरे का विरोध करते हुए जिला प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष मनीष पांडे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सभी ने ओवैसी के दौरे का विरोध करते हुए इसे रोकने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष मनीष पांडे ने बताया कि एआईएमआईएम के नेताओं द्वारा लगातार भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया जाता रहा है। ऐसे में उनके दौरे से जिले का सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। इसी कारण संगठन उनका विरोध कर रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी ओवैसी का आगमन होता है, तो वे उन्हें काला झंडा दिखाकर अपना विरोध दर्ज करेंगे। इस मौके पर राकेश पांडे, हरजीत सिंह, ओमकार पटेल, प्रदीप कुमार सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ओवैसी के बहराइच दौरे का हिंदू संगठनों ने किया विरोध:जिला प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति न देने की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












