नौतनवा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर नौतनवा ब्लॉक के ग्राम रतनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के फर्श पर बैठने पर खुद कुर्सी छोड़कर खड़े होकर उनसे बातचीत की और अपने हाथों से कृमिनाशक दवा खिलाई। विद्यालय में बच्चों के लिए नीचे बैठने की व्यवस्था की गई थी, जबकि विधायक, अध्यापकों और डॉक्टर के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं। विधायक की नजर इस व्यवस्था पर पड़ते ही उन्होंने सवाल किया, “बच्चे नीचे बैठेंगे और हम कुर्सी पर बैठेंगे? यह अच्छा नहीं लगता। क्या बच्चों के लिए कुर्सी नहीं है?” विधायक के इस सवाल पर वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए अचंभित रह गए। शिक्षकों ने बताया कि बच्चों के लिए कुर्सियां कक्षाओं में लगी हुई हैं। मौजूद लोगों ने विधायक से कुर्सी पर बैठने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। विधायक बच्चों के बीच खड़े रहकर ही उनसे संवाद करते रहे। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बच्चों से सहज अंदाज में बातचीत करते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उद्देश्य और कृमि संक्रमण से बचाव के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि यह दवा सुरक्षित है और बच्चों के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए कृमि संक्रमण से बचाव आवश्यक है। इसके बाद बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। विधायक ने बच्चों से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छ हाथ, साफ-सफाई और सही पोषण स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
विधायक ने बच्चों के साथ फर्श पर बैठकर संवाद किया:नौतनवा में कुर्सी छोड़कर खड़े होकर खिलाई कृमिनाशक दवा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












