कौशाम्बी।जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील सिराथू में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने स्वयं उपस्थित होकर जनशिकायतों की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए, ताकि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर पात्र व्यक्तियों का ऑनलाइन आवेदन कराकर उन्हें लाभान्वित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए और प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 104 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 104 शिकायतें दर्ज, डीएम-एसपी ने समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












