Homeदेश (National)सोनम वांगचुक को अस्पताल क्यों ले गई पुलिस? जंंतर मंतर पर हंगामा

सोनम वांगचुक को अस्पताल क्यों ले गई पुलिस? जंंतर मंतर पर हंगामा

दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के लिए 20 दिनों से धरने पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई है। शनिवार सुबह पुलिस ने जंतर मंतर से सोनम वांगचुक को अस्पताल पहुंचा दिया। अब प्रदर्शनकारियों को भी वहां से हटाया जा रहा है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थकों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें जबरन हटाया और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें भी पीटा और हिरासत में लिया है।

अभिजीत दीपके ने कहा है कि जंतर मंतर पर कुछ अज्ञात लोगों ने सोनम वांगचुक पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें उन पर कुछ फेंका गया, लेकिन वे सुरक्षित रहे। दीपके ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने पहले की घटनाओं में भी तुरंत कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें: ‘मैं भूत बनकर आऊंगा…’, सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

सोनम वांगचुक 21वें दिन अनशन पर थे। उन्होंने NEET UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

अनशन के दौरान उन्होंने कहा था कि उनका वजन करीब 20 प्रतिशत कम हो गया है, लेकिन वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को चलो संसद मार्च में शामिल होने की अपील भी की थी।

यह भी पढ़ें: ‘3 इडियट्स का सोनम वांगचुक से कोई लेना-देना नहीं’, वायरल हो गया आमिर खान का बयान

अभी तक दिल्ली पुलिस की तरफ से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। प्रदर्शनकारी छात्रों और सीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण था, लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती कार्रवाई की। सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments