HomeHealth & Fitnessवाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का...

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आगामी 20 जुलाई, सोमवार को अपराह्न एक बजे से यशवंत राव केलकर के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘प्रिय केलकर जी’ विषय आधारित अभिवाचन और विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी काशी प्रांत के मंत्री शिवम सिंह ने दी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने शनिवार को बताया कि प्रिय केलकर जी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहेंगे।

मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर रघुराज किशोर तिवारी रहेंगे। इस आयोजन की अध्यक्षता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी करेंगे।

उन्होंने बताया कि अभाविप के प्रेरणा स्रोत, राष्ट्र चिंतक, महान शिक्षाविद यशवंत राव केलकर का जन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है, जिसमें देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजन हो रहे हैं।

काशी में लंबे समय तक कार्य करने वाले पूर्व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह आयोजन होने से वर्तमान कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। नवीन कार्यकर्ताओं और पूर्व कार्यकर्ताओं के संयुक्त आयोजन को स्नेह मिलन कार्यक्रम का नाम दिया गया है।

इस आयोजन के अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, प्रांत संगठन मंत्री आकाश, प्रांत अध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी सहित प्रांत, विभाग, विश्वविद्यालय इकाई के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments