#बस्ती_न्यूज
बस्ती के राम जानकी मार्ग पर छुट्टा गोवंशों का आतंक जारी है। हाल ही में अमोढ़ा बाजार में दो हिंसक सांड आपस में भिड़ गए, जिससे अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें अलग किया। अमोढ़ा बाजार निवासी अखिलेश, विजय और अरविंद ने बताया कि कस्बे में हिंसक सांडों की भरमार है। ये सांड आए दिन सड़कों और दुकानों के आसपास आपस में भिड़ते रहते हैं। इनकी लड़ाई इतनी भीषण होती है कि राहगीरों को रुकना पड़ता है। अमोढ़ा बाजार के अलावा रूपगढ़, देवखाल, देवकली, कुदरही और अन्य स्थानों पर भी सड़कों के किनारे और उन पर छुट्टा गोवंश देखे जा सकते हैं। विशेष रूप से रामरेखा पुल से अमोढ़ा बाजार तक और रूपगढ़ से विशेश्वरगंज पुल के बीच सड़कों पर इनका डेरा रहता है। इन छुट्टा गोवंशों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और यातायात भी बाधित होता है। संबंधित ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों को इन गोवंशों को गौशालाओं में भेजने के लिए कदम उठाने चाहिए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
राम जानकी मार्ग पर हिंसक गोवंशों की भिड़ंत:अमोढ़ा बाजार में मची अफरातफरी, राहगीर परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












