#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। तहसील परिसर, शैक्षणिक संस्थानों और प्रशासनिक भवनों पर तिरंगा फहराकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। स्कूली बच्चों ने सड़कों पर रैलियां निकालीं और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम” के नारे लगाए। बच्चों ने भारत माता, महात्मा गांधी और भारतीय सैनिकों के वेश में झांकियां प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि हर्रैया विधायक अजय सिंह ने बसेवा राय (श्रृंगीनारी) स्थित मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभा, तकनीक और नवाचार को राष्ट्र निर्माण में समर्पित करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने दुबौलिया ब्लॉक के श्री रामानुजम शिक्षण संस्थान (देवखर, विशेषरगंज) में भी हिस्सा लिया। नगर पंचायत हर्रैया में अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। हर्रैया बार एसोसिएशन में अध्यक्ष माधव प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया और शहीदों को नमन किया। तहसील परिसर को तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारों और लाइट से सजाया गया था। इस अवसर पर ग्राम उभई निवासी राम सागर निषाद (पुत्र केदार निषाद) को आपदा प्रबंधन और समाज सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उप जिलाधिकारी (SDM) हर्रैया उमाकांत तिवारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनकी निःस्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हर्रैया में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया:बस्ती में स्कूली रैलियां निकलीं, देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












