Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हल्लौर कैंप में ₹2.14 लाख बकाया बिल जमा:विद्युत विभाग ने डुमरियागंज में...

हल्लौर कैंप में ₹2.14 लाख बकाया बिल जमा:विद्युत विभाग ने डुमरियागंज में वसूली अभियान चलाया, 38 उपभोक्ताओं ने भुगतान किया


डुमरियागंज के हल्लौर कस्बे में शनिवार को विद्युत विभाग ने एक मेगा कैंप का आयोजन किया। इस दौरान विभाग ने कुल 2 लाख 14 हजार रुपये के बकाया बिजली बिलों की वसूली की और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। यह कैंप सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। यह मेगा कैंप विद्युत सब स्टेशन, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, डुमरियागंज क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित किया गया था। कैंप का नेतृत्व एसडीओ वाहिद अली ने किया। यह कैंप बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए चलाए गए विशेष अभियान का हिस्सा था। इसमें उपभोक्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया, अपने बिलों में सुधार करवाया और बकाया राशि का भुगतान किया। कैंप में कुल 38 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिलों का भुगतान किया। मौके पर ही बिल संशोधन से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। कई उपभोक्ताओं ने मीटर की खराबी की शिकायत भी दर्ज कराई, जिसके लिए उन्होंने एसडीओ को लिखित आवेदन दिए। इस अवसर पर विभाग के जेई सुभाष गुप्ता, शैलेंद्र, प्रिंका, अरविंद कुमार, राहुल त्रिपाठी, पप्पू और तौफीक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments